Tranding
Fri, 12 Jun 2026 12:06 AM
अपराध / Jun 10, 2026

पुलिस कार्रवाई में 14 पुलिस पदाधिकारी हुए निलंबित।

26 अन्य कर्मियों पर भी हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई:- एस पी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक ने जिले में कानून-व्यवस्था,अपराध नियंत्रण,पुलिस कार्यों की समीक्षा के दौरान बैरिया, नौतन,जगदीशपुर,बलथर, सिकटा,पुरुषोत्तमपुर,इनरवा थाना क्षेत्रों मेंआकस्मिक जांच कराई। जांच में कई पुलिसकर्मी एवं पदाधिकारी रात्रि गश्ती,ड्यूटी के दौरान अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह पाए गए।लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने 14 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, जबकि 26 अन्य पुलिस कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।

एसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कर्तव्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता,जनता से जुड़े मामलों में उदासीनता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं,बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
3

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap