अकीका करना सुन्नत-ए-रसूल ﷺ की पैरवी है : डॉ. जमाल अंसारी
मोहम्मद आसिफ अत्ता
हाजीपुर, उत्तर प्रदेश।
जिले के सदर प्रखंड हाजीपुर अंतर्गत मदारपुर फुल्लहारा बाजार निवासी राजनीतिक, सामाजिक एवं मिल्ली शख्सियत तथा प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. मोहम्मद जमाल अंसारी के आवास पर अकीका-ए-मसनूना के अवसर पर एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उनके पोते मोहम्मद फैज़, पोती आयज़ा नेमत और फलक नाज़ का अकीका संपन्न हुआ।
इस सम्मानित समारोह में राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और पत्रकारिता जगत से जुड़े कई प्रतिष्ठित लोगों ने भाग लिया तथा बच्चों को शुभकामनाएं और दुआओं से नवाज़ा।
इस अवसर पर डॉ. जमाल अंसारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि “अकीका करना सुन्नत-ए-रसूल ﷺ की पैरवी है। यह अमल अल्लाह तआला को पसंद है। अल्लाह ने मुझे इस नेक कार्य की तौफीक दी, जिससे मुझे बेहद खुशी महसूस हो रही है। मेरे आवास पर आयोजित इस समारोह में कई सम्मानित लोगों की सहभागिता रही और मुझे उनकी मेहमाननवाजी का अवसर मिला।” इस गरिमामय कार्यक्रम में मोहम्मद सरफराज अली (हावड़ा, कोलकाता), मोहम्मद इमरान अली, मोहम्मद अली अहमद, याकूब अंसारी (महुआ), मोहम्मद मकसूद (महुआ), मोहम्मद नइयर इरशाद, मोहम्मद सैफ आज़ाद (पटना), मोहम्मद साहिल अंसारी (मदारपुर लडुई), मोहम्मद मजहरुल इस्लाम (चक वली), मोहम्मद ज़ैनुद्दीन अंसारी, मोहम्मद शहाबुद्दीन अंसारी (हाजीपुर), मोहम्मद शमीम अंसारी (मदारपुर लडुई), वैशाली जिले के प्रसिद्ध पत्रकार मोहम्मद शाहनवाज़ अत्ता सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वहीं मोहम्मद आज़ाद अंसारी, मोहम्मद अरशद अंसारी, मोहम्मद अली आज़म अंसारी और मोहम्मद अली अंसारी अतिथियों की मेहमाननवाजी में सक्रिय रूप से जुटे रहे।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. जमाल अंसारी ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए आभार व्यक्त किया और समारोह में शामिल होने पर धन्यवाद दिया।