Sat, 13 Jun 2026 10:28 AM

क्षेत्राधिकारी ने परंपरागत तरीके से आपसी भाई चारे के साथ पर्व को मनाये जाने हेतु की अपील

धनंजय शर्मा

बेल्थरारोड (बलिया)।

शासन की मंशा के अनुरुप दीपावली एवं डाला छठ पूजा को सकुशल सम्पन्न बनाये जाने की दृष्टि से शुक्रवार की शाम एसडीएम निशान्त उपाध्याय एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो. फहीम अहमद ने परमपरागत तरीके से आपसी भाई चारे के साथ पर्व को मनाये जाने की अपील की। रसड़ा, बांसडीह तथा बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा दशहरा मेला पर्व के दौरान बीते दिनों हुई मौतों की चर्चा कर डीजे ध्वनि को मानक के अनुरुप बजाने की चेतावनी दी, और दीपावली एवं डाला छठ पूजा पर्व की सभी को अग्रिम बधाई भी दी।

एसडीएम उपाध्याय एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी रसड़ा अहमद ने संयुक्त रुप से पर्व की गम्भीरता को देखते हुए कहा कि इस पर्व को लेकर प्रत्येक घरों में दीपावली के साथ अधिकांश घरों में डाला छठ पर्व मनाया जाता है। क्षेत्र में अनेक स्थानों पर पाण्डालों को तैयार कर लक्ष्मी माता की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाती हैं। पाण्डाल के पास मानक के अनुरुप सुरक्षा के सम्पूर्ण ब्यवस्था एवं विसर्जन में मानकों को पूरा किये जाने पर चर्चा की।

पर्व को देखते हुए नगर की सड़कों पर दुकाने लगाकर अवैध अतिक्रमण करने पर सख्त हिदायत दी। कहा कि आगामी 29 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक धनतेरस, छोटी दीवाला, बड़ी दीवाली, गोबर्धन पूजा, भैया दूज का पर्व मनाया जाना है। पुलिस क्षेत्राधिकारी रसड़ा अहमद ने एनसीसी के बच्चों की ड्यूटी सुरक्षा में दुर्गा पूजा मेला की तर्ज पर लगाने की जानकारी दी। साथ ही कहा कि इस पर्व पर अपने भी वालंटियर तैनात किये जाने का सुझाव दिया। बैठक में सदस्यों ने ई-रिक्सा, चार पहिया वाहनों के मार्ग परिवर्तन करने के साथ सुरक्षा में पुलिस ब्यवस्था किये जाने की चर्चा की।

कहा कि पटाखों की दुकाने पूर्व की भांति जीएमएएम इण्टर कालेज के खेल मैदान में निर्धारित 8 फीट के अन्तर पर लगायी जायेगी। इनके लिए अस्थाई लाईसेंस जारी कराना होगा।

पर्व को देखते हुए विजली, पेयजल, सफाई व सार्वजनिक प्रकाश ब्यवस्था चुस्त रखने को लेकर द्वय अधिकारियों ने सम्बघित अधिकारियों को सूचित कर ब्यवस्था करने का भरोसा दिया।

इस मौके पर तहसीलदार संतोष शुक्ला, एडीओ पंचायत मनोज कुमार सिंह, बिजली विभाग टीजीटू राजेश कुमार, उप निरीक्षक पी एन मिश्रा, नगर पंचायत से लिपिक आलोक कुमार, प्रशांत कुमार मंटू, दुर्गा प्रसाद मधुलाला, धर्मेन्द्र सोनी, ओमजी सिंह, खालिद जहीर, सभासद राम मनोहर गाँधी, सभासद प्रतिनिधि रमेश चन्द्र मद्वेशिया, सुनील कुमार टिंकू, चन्द्रभान राम, सभासद सदाम अहमद, सभासद परवेज हमजा गुड्डू, उमेश अम्बेडकर, अनिल कन्नौजिया, सभासद मिथलेश कुमार, सभासद दानिश आफताब, बब्लू कन्नौजिया, विनोद कुमार पप्पू, दीपक मद्वेशिया, आतीफ जमील आदि मौजूद रहे। बैठक का आयोजन पुलिस चौकी प्रभारी सीयर देवेन्द्र कुमार ने किया था।

Karunakar Ram Tripathi
106

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap