Tranding
Sat, 23 May 2026 01:36 AM
अपराध / May 22, 2026

अनियंत्रित पिकअपवान ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर,दोनों की घटना स्थल पर हुई मौत,एक घायल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

मझौलिया प्रखंड के लाल सरिया पंचायत चौक पर एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने सड़क पर बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया,इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। 

वही साइकिल से कपड़ा बेचने जा रहा एक फेरीवाला गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के दौरान पिकअप पलट गई,जिसके नीचे दबकर एक बकरी की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची,पुलिस ने दोनों मृतकों को घायल व्यक्ति को जीएमसीएच पहुंचाया। अस्पताल में दोनों युवकों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया,दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया,घायल की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान, माझारियाशेख वार्ड नंबर 3 निवासी,26 वर्षीय किरानी साहनी,पुत्र गुलशन साहनी, लालसरैया मलाहीटोला निवासी,30वर्षीय रामप्रवेश साहनी पुत्र,अवधेश कुमार साहनी के रूप में की गई है।

घायल फेरीवाला पश्चिम बंगाल का निवासी बताया जा रहा है,जो क्षेत्र में किराए के कमरे में रहकर गांव में कपड़े बेचने का काम करता था।

मृतक रामप्रवेश की मां, रामपति देवी ने संवाददाता को बताया कि उनका बेटा चंडीगढ़ में काम करने के लिए मझौलिया से रेल टिकट बनवाकर घर लौट रहा था, तभी यह घटना हो गई। 

पुलिस ने क्षतिग्रस्त पिकअप वाहन को जप्त कर लिया है।

पिकअप गाड़ी गांव का ही

हरिंदर साहनी का बताया गया है,पिकअप वाहन ने पहले साइकिल सवार को ठोकर मारी,उसके बाद बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मारी। घटना के बाद थानाअध्यक्ष,अमर कुमार मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जप्त कर लिया,आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई। दुर्घटना के बाद पिकअप गाड़ी का चालक घटना स्थल से फरार हो गया है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap