Tranding
Sat, 30 May 2026 01:33 PM

मंडल कारा बेतिया में न्याय दिवस पर बंदियों को किया गया जागरूक:--जेल अधीक्षक

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय मंडल कारा में अंतर्राष्ट्रीय जेल न्याय दिवस के अवसर पर,जागरूकता शिविर काआयोजन किया गया। शिविर में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई,जेल में रहते हुए उनका व्यवहार अच्छा रहता है तो उन्हें दी गई सजा में छूट भी मिल सकती है।बंदियों को शालीनता एवं अच्छा व्यवहार से समय से पहले उन्हें जेल से बाहर निकलने में मददगार साबित हो सकता है। शिविर में बंदियों को समय-समय पर कारा में आयोजित कौशल प्रशिक्षण तथा मनोरंजन गतिविधियों में शामिल होने का लाभ से भीअवगत कराया गया।जेल में बंद रहने के दौरान उन्हें कानूनी सहायता और मुलाकाती के बारे में भी बताया गया। मौके पर जेल अधीक्षक,अमरजीत सिंह,जेल उपाधीक्षक,रामानुज कुमार, प्रधान प्रोवेशनल पदाधिकारी, ओम प्रकाश मांझी,प्रोवेशनल पदाधिकारी,अतुल कुमार, निशांत कुमार आदि मौजूद रहे। बंदियों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
120

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap