रात के अंधेरे में रेलवेओवर ब्रिज पर सड़क हादसे में युवक की हुई मौत।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
रेलवे ओवरब्रिज पर रात के समयअंधेरा रहने से दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है,इसी क्रम में, संवाददाता को पता चला है कि नरकटियागंज शहर में रेलवेओवरब्रिज पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई,इस घटना पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी व्यक्त की है,आरओबी पर लंबे समय से लाइट नहीं रहने के कारण दुर्घटनाएं होती रहती है। मृतक की पहचान पिपरादेवरिया निवासी, लखन साह के पुत्र,नीतेश कुमार,उम्र 24 वर्ष के रूप में की गई है। मृतक अंधेरे में मोटरसाइकिल से गुजर रहे थे तभीअचानक एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी,टक्कर इतनी जोरदार थी कि नितेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है की टक्कर मारने वाले बाइक सवार के बाइक प्लेट पर पुलिस लिखा हुआ था,घटना के बाद बाइक चालक अपनी पत्नी के साथ मौके से भागने में प्रयास कर रहा था,लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया।स्थानीय निवासी,वारिसअली ने संवाददाता को बताया कि पकड़े जाने पर बाइक चालक ने खुद को पुलिसकर्मी बताया,पुलिसिया धौंस दिखने लगा। डायल 112 पुलिस टीम को सूचना मिलने पर दुर्घटनाग्रस्त ग्लैमर बाइक को जप्त कर शिकारपुरा थाने पहुंचा दिया,स्थानीय लोगों की सहायता से घायल नीतीश कुमार को अनुमंडलीयअस्पताल नकटियागंज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।घायल के इलाज करने के क्रम में दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि मृतकअपने परिवार के इकलौता बेटा था।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरओबी पर तुरंत प्रकाश व्यवस्था करने की मांग की है,उनका कहना है कि यदि समय पर उचित लाइट लगाई गई होती तो यह शायद इस हादसे को टाला जा सकता था।