Tranding
Fri, 05 Jun 2026 08:52 PM

गायब हुये 111 फोन को सर्विलांस टीम ने बरामद कर मोबाईल धारकों को सुपुर्द किया।

मोबाईल पाकर खुशी से झूम उठे मोबाइल धारक और महराजगंज पुलिस का जताया आभार।

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

पुलिस की सर्विलांस सेल को जनपद के विभिन्न स्थानों से चोरी अथवा गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के मामले में एक बड़ी सफलता मिली है। सर्विलांस टीम ने कुल 111 मोबाइल फोन बरामद किया है जिसे उनके स्वामियों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुलाकर सुपुर्द किया गया। इस दौरान बरामद मोबाइल फोन को पाकर उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही थी। मोबाइल पाकर स्वामियों ने महराजगंज पुलिस का आभार जताया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सर्विलांस टीम कि इस सफलता पर उन्हें 15 हज़ार नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सर्विलांस टीम के द्वारा कुल 111 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं जिनकी कीमत लगभग 21 लाख रुपए बताई जा रही है। इस बरामदगी से साइबर फ्राड और अपराध को रोकने में काफी सफलता मिलेगी। सर्विलांस टीम के द्वारा इस तरह के बेहतर कार्य लगातार किए जा रहे हैं।

Karunakar Ram Tripathi
124

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap