Tranding
Sat, 30 May 2026 01:59 PM

त्रिमुहानी स्थित सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर पर पवनसुत सेवा समिति द्वारा आवश्यक बैठक सम्पन्न।

वार्षिक उत्सव कार्यक्रम15 मई 2024 एवं 16 मई को शाम 7 से भव्य भंडारे का आयोजन।

बेल्थरा रोड, बलिया।

स्थानीय नगर के त्रिमुहानी स्थित सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर पर पवन सुत सेवा समिति द्वारा आज दिनांक 9- 5- 2024 दिन बृहस्पतिवार को एक, आवश्यक बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रत्येक वर्ष मनाए जाने वाले वार्षिक उत्सव एवम भंडारे के विषय पर विशेष चर्चा की गई। चर्चा में समिति के सदस्यों द्वारा इस वर्ष बृहद रूप से वार्षिक उत्सव एवम भंडारे का आयोजन करने का निर्णय लिया, जिसमें लगभग 2000 से अधिक श्रद्धालु भक्तो को प्रसाद वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। मंदिर पर कोई स्थाई पुजारी नही रहने के कारण परिवार के सदस्य अनरुध्द गुप्ता पुजारी के रूप में सेवा कर रहे थे। आज के बैठक में स्थाई ब्राह्मण पुजारी की भी व्यवस्था सुनिश्चित कर श्री अजय पाण्डेय बभनवली को स्थाई पुजारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई।

 बैठक में मुख्य रूप से मंदिर के संस्थापक, श्री गुलाब चंद गुप्ता,अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा, महामंत्री ब्रजभूषण मद्धेशिया,कोषाध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद,डायरेक्टर राजेश कुमार गुप्ता,बलिराम कुमार, अनरुध गुप्ता, सुनील जायसवाल,गणेश जी,पारसनाथ यादव,ज्योतिष जी,आदि दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।

  उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक श्रद्धालु भक्तो को पुण्य का भागी बनने व प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

Karunakar Ram Tripathi
123

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap