Tranding
Sat, 28 Feb 2026 05:10 PM

रिश्वत लेते महिला दरोगा को एंटी करप्शन की टीम ने किया गिरफ्तार..

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश 

गोरखपुर जिले के पिपराइच थाने में तैनात प्रशिक्षु महिला दरोगा अंकिता पांडेय को एंटी करप्शन की टीम ने बीते शुक्रवार को 10000 रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि विवेचना के दौरान मुकदमे से नाम निकालने के लिए वह मां व बेटे से रुपए की मांग कर रही थी परेशान होकर परिवार के लोगों ने एंटी करप्शन थाने में शिकायत दर्ज कराई। रुपए लेने के दौरान महिला दरोगा के साथ दो सिपाही भी थे जो टीम के घेराबंदी करने पर चकमा देकर वहां से फरार हो गए। महिला दरोगा बिहार के भोजपुरी आरा जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के नया जबलपुर की है। पिपराइच के बेला कांटा गांव की रहने वाली उर्मिला देवी पत्नी गोरख निषाद व बेटे तूफानी के विरुद्ध 27 सितंबर 2024 को पटीदार द्वारा मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसकी विवेचना की प्रशिक्षु महिला दरोगा अंकिता पांडेय को मिली थी। उर्मिला का आरोप है कि पति गोरख व बेटे तूफानी घटना में शामिल नहीं थे इसका प्रमाण देने के बावजूद महिला दरोगा अंकिता पांडेय मुकदमे से नाम निकालने के लिए 10000 रुपये मांग रही थी इसकी शिकायत उन्होंने अधिवक्ता के साथ एंटी करप्शन थाने में जाकर की। टीम ने छानबीन की तो मामला सही पाया गया। अतः शुक्रवार कि शाम लगभग 4 बजे उर्मिला व बेटे तूफानी ने महिला दरोगा से फोन पर बात कर मुकदमे के संबंध में मिलने के लिए समय मांगा तो दरोगा ने काटा पीकेट पर बुलाया।यहां पहुंचने पर उन्होंने जैसे ही 10000 रुपये का पैकेट दिया पहले से खड़ी एंटी करप्शन की टीम जो घात लगा कर बैठी थी उसने दबोच लिया महिला दरोगा के साथ पिकेट के पास खड़े सिपाहियों को इसका आभास हुआ तो वहां से वह रफू चक्कर हो गए। एंटी करप्शन की टीम ने महिला दरोगा के विरुद्ध थाने में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराया है।

उक्त मामले में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि घूस लेने के आरोप में पकड़ी गई पिपराईच थाने में तैनात प्रशिक्षु महिला दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। एंटी करप्शन की टीम ने कैंट थाने में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराया है। जांचोपरांत विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
112

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap