Tranding
Sat, 30 May 2026 06:46 PM

होटल में काम कर रहे एक युवक का संदिग्ध स्थिति में हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय मुफस्सिल थाना के सामने होटल में एक युवक, जिसकी पहचान,गोपालपुर थाना क्षेत्र के मांगलिहा गांव निवासी,हरेंद्र शाह का बेटा वशिष्ठ कुमार, उम्र 19 वर्ष के रूप में की गई है। युवक की मौत संध्यास्पद स्थिति में हुई है। इस घटना को लेकर लोगों का अंदर कई तरह की भ्रांतियां पैदा हो गई है, इस तरह की मौत होना पुलिस के लिए एक चुनौती बन गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजअस्पताल बेतिया भेज कर मामले की जांच में जुड़ गई है।मुफस्सिल थानाअध्यक्ष,ज्वाला कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि शक की स्थिति में मौत होने से पुलिस को परेशानी बढ़ गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दी गई है।थानाअध्यक्ष ने संवाददाता को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल पाएगा। परिजनों के द्वारा आवेदन मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। मृतक के पिता हरेंद्र शाह ने संवाददाता को बताया कि उनके पांच बेटे हैं ,इसमें वशिष्ठ दूसरे नंबर पर था,पिछले 7 महीने से बेतिया में मुफस्सिल थाना के सामने होटल में काम करता था। घटना की सूचना फोनसे मिली है,वही होटल मालिक,जितेंद्र कुमार ने संवाददाता को बताया कि हमेशा की तरह वशिष्ठ खाना खाकर सोया था, जागने पर पता चला कि उसकी मृत्यु हुई है। चीखने चिल्लाने पर मुफस्सिल थाने की चौकीदार घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को मौत की जानकारी दी।

Karunakar Ram Tripathi
124

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap