Tranding
Sat, 30 May 2026 08:17 AM

दिव्यांगों के लिए किए जा रहे कार्यों को सराहा।

जनसेवक बलराम यादव ने श्री साईनाथ संस्थान का फीता काटकर किया उद्घाटन। 

वसीम अकरम 

जयपुर, राजस्थान। 

कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता व जनसेवक बलराम यादव ने श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र के थोई रूपपुरा में दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित पाठशाला श्री सांईंनाथ संस्थान का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों को उपहार भेंट किए। इस मौके पर बलराम यादव ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। वहीं सभी से लाभांवित होने का आह्वान किया। यादव बोले- संस्था द्वारा दिव्यांग बच्चों के हितों में जो कार्य किए जा रहे है वे सराहनीय है और सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने दिव्यांगों के लिए किए जा रहे इस प्रकार के कार्यों के लिए सभी का आभार जताया।

 कार्यक्रम में करडका सरपंच श्रीमती बर्फी देवी, अशोक जी, सुमेर यादव सचिव, रोहिताश यादव, सुनीता यादव, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार भागीरथ, जय राम यादव, राम सिंह यादव, ओम प्रकाश शर्मा सहित कई वरिष्ठ जन मौजूद रहे। सभी आगंतुकों का विक्रम सिंह यादव ने आभार जताया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
118

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap