Tranding
Thu, 14 May 2026 04:08 PM

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिवीर नीलांबर पीतांबर का मनाया गया शहादत दिवस

रिपोर्ट:विनोद विरोधी

गया ।जिले के बाराचट्टी स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के क्रांति वीर अमर शहीद नीलांबर- पीतांबर का 168वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आए झारखंड प्रांत के भोक्ता समुदाय के नेता विश्वनाथ प्रधान ने अमर शहीद नीलांबर पीतांबर के प्रति नमन करते हुए बताया कि एकीकृत बिहार के पलामू जिले के भंडरिया प्रखंड स्थित चेमो सेन्या गांव में दो सहोदर भाईयों ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। दोनों सहोदर भाईयों ने 1857 से 1859 तक लगातार अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहे । विडम्बना है कि मुखबीरों के इशारे पर नीलाम्बर-पितांबर की गिरफ्तारी हुई और उन्हें 28 मार्च 1859 को फांसी दे दी गई थी। इस अवसर पर मौजूद अन्य लोगों में स्थानीय विधायिका ज्योति मांझी, समाज सेवी हरेंद्र सिंह भोक्ता, सोमर सिंह भोक्ता, तिलेश्वर सिंह भोक्ता, पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद मेहता, राजकुमार यादव, कृष्ण यादव,जितेंद्र कुमार भोक्ता ,रुपलाल सिंह भोक्ता आदि ने भी अपने विचार प्रकट किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भोक्ता समुदाय के महिलाएं व पुरुष मौजूद थे।

India khabar
26

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap