Tranding
Wed, 13 May 2026 04:27 PM

संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत पर हंगामा, फैली सनसनी, मचा कोहराम

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाने के इंग्लिशया गांव में एक विवाहिता की संदिग्धस्थिति में मौत होने की खबर फैलने पर पूरे ग्रामीण क्षेत्र में गम का माहौल छा गया,कोहराम मच गया।

संवाददाता को घटना के बारे में पता चला है कि इंग्लिशया निवासी,ओमप्रकाश गिरी की पत्नी,सीमा देवी,उम्र 30 वर्ष के रूप में की गई है। चौतरवा के प्रभारी थानाअध्यक्ष सह अपर थानाअध्यक्ष,कफील अजहर ने संवाददाता को बताया कि पुलिस ने मामले की जांच करना शुरू कर दी है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाददाता को मिली जानकारी केअनुसार,सीमा देवी अपने तीन बच्चों के साथ घर में रहती थी,उनके पति, ओमप्रकाश गिरी गोरखपुर में मजदूरी का काम करते थे,परिवार के अन्य सदस्यअलग घर में रहते हैं, इनका एक पुत्र मौसी के घर रहता है,सुबह घरआया था, खाना खाने के बाद वह गांव घूमने के लिए निकल गया, जब वह लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला,बच्चेऔर आसपास के लोगों नेआवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। देखते ही देखते वहां लोगों के भीड़ इकट्ठा हो गई, पर जिन् ने इसकी जानकारी महिला के बहनोई व पिता के साथ चौतरवा थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंचक्कर स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर शव को बाहर किया।

India khabar
25

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap