Tranding
Fri, 19 Jun 2026 12:21 AM

बाइक की ठोकर से वृद्ध की हुई मौत, सनसनी, कोहराम

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

वाहन चालकों की लापरवाही से तेज चलाना,अनियंत्रित होना,ठोकर मारना, जबरदस्त टक्कर होनाआम बात बन गई है,नित्यदिन इस तरह की घटनाएं सुनने देखने को मिल रही हैं,विशेष तौर पर युवकों का बाइक पर दो-तीन सवारी बैठकर चलाना घटना का मुख्य कारण है। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि सिरसिया थाना क्षेत्र के जोगिया टोला गांव में सुबह 10:30 बजे बाइक की ठोकर से गंभीर रूप से घायल एक बिंदु की इलाज के दौरान मौत हो गई मृतक की पहचान गरभूआ बाबू टोला,वार्ड नंबर 3 निवासी,62 वर्षीय दिवाकर राय के रूप में की गई है। वह स्थानीय रामचंद्र राय के पुत्र थे।परिजनों ने संवाददाता को बताया कि दिवाकर राय,जोगिया टोला कीओर गए थे,तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी,उन्हें जीएमसीएच में भर्ती कराया गया,जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।मृत्यु की सूचना मिलने पर परिवारजनों पर मातम छा गया,ग्रामीणों के भीड़ उनके दरवाजे पर इकट्ठा हो गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार से वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए, साठी परिवहन विभाग के पदाधिकारी,कर्मचारी इस पर पैनी नजर रखें,वाहन जांच अभियान तीव्र गति से चलने की आवश्यकता है।

India khabar
27

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap