Tranding
Mon, 04 May 2026 07:14 PM

थाना चौक पुलिस द्वारा अपहृता को सकुशल बरामद

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में कार्य करते हुए थाना चौक पुलिस ने मु0अ0सं0 0040/2026, धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित अपहृता/पीड़िता को दिनांक 19 मार्च 2026 को सकुशल बरामद कर लिया।

बरामदगी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए पीड़िता को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है।

बरामदगी करने वाली टीम मे उ0नि0 राघवेन्द्र यादव एवं म0का0 आरती यादव मौजूद रहें।

Karunakar Ram Tripathi
30

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap