Tranding
Mon, 16 Mar 2026 02:13 AM

एम्बैड परियोजना के तहत रथयात्रा संचालित जागरूकता की गतिविधियां आवश्यक- डीएमओ

दतिया, मध्य प्रदेश।

जिला स्वास्थ्य समिति दतिया व फैमिली हेल्थ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में गोदरेज कंज्यूमर प्रोजेक्ट लिमिटेड के सहयोग से डेंगू-मलेरिया जागरूकता रथ को कार्यालय जिला मलेरिया अधिकारी दतिया परिसर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.के. वर्मा के मार्गदर्शन में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

रथयात्रा का शुभारंभ करते हुए डीएमओ डॉ. राहुल चउदा ने संबोधित करते हुए बताया कि जागरूकता के प्रयास आवश्यक व सराहनीय है। हम सबको यथा संभव ऐसे प्रयासों में सहभागी रहना चाहिए। बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) सदस्य रामजीशरण राय ने कहा कि एम्बैड व एफएचआई द्वारा परियोजना की गतिविधियों की श्रृंखला में रथयात्रा प्रभावी माध्यम है। 

इस अवसर पर मलेरिया इंस्पेक्टर चंदन सिंह दादौरिया, रामजी शर्मा, अजय, दीपक, संदीप उपस्थित रहे।

रथयात्रा के दौरान परियोजना में सम्मिलित ग्रामों, वार्डो में डेंगू मलेरिया की रोकथाम हेतु समुदाय को जागरूक किया जावेगा। जिला समन्वयक अशोककुमार शाक्य, महेश जाटव, स्वदेश संस्था के पीयूष राय, बलवीर पाँचाल, राघवेंद्र राजपूत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला समन्वयक एम्बैड परियोजना अशोककुमार शाक्य ने दी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap