Tranding
Sat, 30 May 2026 08:47 PM

राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में निकाला गया आक्रोश मार्च।

डॉ शशि कांत सुमन

मुंगेर, बिहार।

मुंगेर जिला के धरहरा प्रखंड में शाहिद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी की निर्मम हत्या के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला गया। आक्रोश मार्च काली मंदिर से धरहरा बाजार होते हुए डाक बंगला चौराहा तक निकाला गया। आक्रोश मार्च में सैकड़ो की संख्या में सम्मिलित राजपूत समाज के लोगों ने हत्या पर पुरजोर तरीके से विरोध जताया तथा अगर जल्द ही अपराधी को पकड़ कर कठोर से कठोर सजा नहीं दिया जाता है, तो यह आक्रोश अब थमने वाला नहीं है। आक्रोश मार्च में मुख्य रूप से सम्मिलित लक्ष्मीकांत सिंह, कुंदन सिंह निकुम्भ,सूरज सिंह, मुकुल सिंह, संजीव सिंह ,सत्यम सिंह, संजीव सिंह,पूर्व मुखिया पूर्वेंदु नारायण सिंह उर्फ बब्बन सिंह, विकास कुमार सिंह,बंकिम सिंह, हीरा सिंह,राजा सिंह,प्रिय रंजन सिंह काजू सिंह,विक्रम कुमार सिंह,प्रशांत कुमार सिंह,चंचल सिंह,राजेश राठौड़ जय सिंह,गोपाल सिंह,प्रशांत कुमार सिंह,मनीष सत्यम, मनीष, निकेश,रोमित, राहुल, अमित, शिवम, मुन्नू,अंकित सिंह, मिट्ठू सिंह, हितेश कुमार, विशाल सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
144

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap