अंतरजातीय विवाह कर लौटे नवयुवक को दुल्हन के परिजनों ने की पिटाई।
दुल्हन को जबरन उठा ले गए परिजन।
मामला जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के कलऊआ कला गांव की घटना।
रिपोर्ट:विनोद विरोधी
गया, बिहार।
सरकार अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहन देने की कृतसंकल्प है।ठीक इसके विपरीत एक नव प्रेमी युगल ने अंतरजातीय विवाह कर घर लौटे दूल्हे को भारी फजीहत उठाना पड़ा। युवक के इस क्रियाकलाप से आहत दुल्हन के परिजनों ने नव दंपति को घर लौटते ही कैद कर लिया तथा युवक को बुरी तरह पिटाई कर दी और दुल्हन को जबरन उठा लिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।घटना इसी जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के कलऊआ कला गांव की है। जहां बीते सोमवार की शाम कलऊआ गांव का रहने वाले 25 वर्षीय युवक उपेंद्र कुमार अपने पड़ोसी गांव भीमचक के एक अन्य बिरादरी के युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।इसी बीच वह युवती को भगाकर झारखंड के इलाके में शादी रचा ली और देर शाम वह अपने घर लौटा। घर लौटने की भनक पर दुल्हन के परिजन आ धमके और युवक के साथ मारपीट करने लगे ।इस दौरान वह पिटाई से आहत होकर गिर पड़ा। इधर नव विवाहित दुल्हन को उसके परिजन जबरन उठाकर अपने घर ले गए। इधर दूल्हा बने पीड़ित उपेंद्र ने आज बाराचट्टी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बाराचट्टी थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद जांच पड़ताल की कार्रवाई शुरू की गई है। दोनों दंपति बालिंग हैं।युवती के फर्ज बयान के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।