Tranding
Tue, 14 Apr 2026 03:59 PM

महिला दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई फरार, मचा हड़कंप, प्राथमिकी हुई दर्ज

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

नौतन थाना क्षेत्र के एक महिला काअपने प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है,महिलाअपने दो बच्चों को घर पर छोड़कर फरार हो गई है।इस घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है,महिला की सास ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है,जिसमें प्रेमी पर अपहरण का आरोप लगाया गया है।

पुलिस को दिए आवेदन में सास ने बताया है कि उनकी 27 वर्षीय बहू 27 दिसंबर के शाम अपने बड़ी बेटी का जन्मदिन मनाया था,कार्यक्रम के बाद रात करीब 11:00 बजे बच्चों को कमरे में सुला कर बाहर निकली, कुछ देर बाद जब बच्चों के रोने की आवाज आई तो सास बहू के कमरे में पहुंची,लेकिन वह कमरे में मौजूद नहीं थी। 

घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि उसकी बहू,मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्गहिया वार्ड संख्या आठ निवासी,मोहित कुमार के साथ फरार हो गई है।परिजनों का आशंका है कि मोहित कुमार, महिला को बहला फुसलाकर  अपने साथ ले गया है। इस घटना से परिवार के सभी सदस्य मानसिक रूप से परेशान है,साथ ही बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी उन पर आ गई है। पीड़िता के सास केआवेदन पर नवत्न थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि महिला औरआरोपी की तलाश की जा रही है,इनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है,साथ ही मोबाइल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस ने संवाददाता को बताया कि महिला और उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है, जल्द ही पकड़ में आ जाएंगे।

Karunakar Ram Tripathi
22

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap