Tranding
Wed, 15 Apr 2026 01:21 PM

मोमबत्ती जलाकर मौन रहकर मृतक पर्यटकों को दी गई श्रद्धांजलि

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

पहलग्राम में हुई दुखद आतंकी घटना में मृतक पर्यटकों को यूथ ब्रिगेड के पूर्व ज़िलाध्यक्ष डा. मो. आज़म लारी व अधिवक्ता मनोज यादव के नेतृत्व में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर डा. आज़म लारी ने कहा कि इस घटना से आज पूरा देश गमगीन है। इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है।नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि अतंवादियों की कमर टूट गई है फिर भी इस तरह की घटना निरन्तर हो रही है। इस कायराना हरकत पर सरकार को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए इसके लिए समाजवादी पार्टी, हर स्तर से प्रधानमंत्री जी के साथ खड़ी है।

इस मौके पर अल्पसंख्यक सभा के पूर्व प्रदेश सचिव शादाब सामानी, युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष अमित शाही, अधिवक्ता सभा के महानगर अध्यक्ष डी पी सरोज,शाहिद अंसारी, मो सलमान, मो शहजादे, दिनेश प्रजापति, मंजेश मौर्य आदि मौजूद रहें।

India khabar
139

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap