Tranding
Wed, 22 Apr 2026 12:42 AM

दोस्ती के चक्कर में युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

गौनाहा थाना क्षेत्र के बिलसंडी नहर चौक के पासअज्ञात वाहन की ठोकर से सीठी गांव निवासी,नारायण राम के 27 वर्षीय पुत्र,सत्येंद्र राम की मौत बीती रात हो गई। सतेंद्र राम अपने दोस्त को उसके घर पहुचाने के लिए बाइक से सीठी गांव में गया था,दोस्त को घर छोड़कर आते वक्त अज्ञात वाहन की ठोकर से उसकी मौत हो गई।सड़क के किनारे शव घंटा तक पड़ा रहा 3:00 बजेआसपास राहगीरों के द्वारा गौनाहा थाने को इसकी सूचना दी गई।मृतक के पिता नारायण राम ने संवाददाता को बताया कि रात करीब 10:00 बजे सत्येंद्र अपने दोस्त को छोड़ने के लिए मिटना गांव गया था, परिवारवालों ने कहा था कि रात अधिक हो गई,ठंड भी है इसलिए वहीं पर रात में रुक जाना,लेकिन वह दोस्त को छोड़कर रात में ही घर आ रहा था।थानाअध्यक्ष,अमित कुमार ने संवाददाता को बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया गया। मृतक के सिर पर गहरी चोट का निशान मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्टआने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो जाएगा।परिजनों के द्वारा आवेदन अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है,आवेदन मिलने के बाद हीआगे की कार्रवाई की जाएगी।

India khabar
22

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap