Tranding
Wed, 03 Jun 2026 09:38 AM

शहर में प्रदूषण फैलाने वाले 8 होटल, मैरिजहाल, रेस्टोरेंट संचालन पर रोक का निर्देश

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

शहर में गंदगी के फैलाव पर रोक लगाने हेतु कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेश केआलोक में,शहर में प्रदूषण फैलाने वाले 8 होटल, मैरिज हॉल,रेस्टोरेंट जोअवैध रूप से,बिना वैध कागजात के संचालित किये जा रहे हैं,उन पर,प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा रोक लगाई गई है।बोर्ड का कहना है कि इन सभी का संचालन बिना सिटीऔ, सीटीआई प्रमाण पत्र के हो रहा है,जिससे पर्यावरण को गंभीर खतरा होने के संकेत मिल रहा है।बोर्ड के द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि इनके द्वारा निकल रहे दूषित पेयजल,गंदाअपशिष्ट,

वायु प्रदूषण,प्रतिष्ठान में चल रहे जेनरेटेर के द्वारा निकलने वाला धुआं स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो रहा है, साथ ही वायु प्रदूषण से गंदगी फैल रही है। इन्हीं सब कारणों को देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिले में प्रदूषण दूषित करने वाले होटल,रेस्टोरेंट,मैरिज हॉल के संचालन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इन संस्थाओं से कहा है कि जब तक सीटीओ,सीटीई का प्रमाण पत्र नहीं लेंगे,तब तक संचालन करने कीअनुमति नहीं मिलेगी।

Karunakar Ram Tripathi
60

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap