महिला पुलिस का फर्जी आईडी बनाकर अश्लील भोजपुरी गाने वायरल करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना में तैनात महिला सिपाही,पूजा कुमारी के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर,अश्लील भोजपुरी गाने पोस्ट करने के मामले में प्रार्थमिकी दर्ज की गई है,यह शिकायत बेतिया नगर थाना के महिला हेल्पडेस्क पर तैनात महिला सिपाही,पूजा कुमारी ने दर्ज कराई है। नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि पूजा कुमारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांचअपर थानाअध्यक्ष,नितिन कुमार कर रहे हैं।पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस घटना में शामिल व्यक्ति को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है की तस्वीरों के साथ अश्लील भोजपुरी गाने भी पोस्ट किए गए हैं। पूजा कुमारी,सारण जिले के निवासी,बेतिया नगर थाना में प्रतिनियुक्त है,उन्हें जानकारी मिली कि तीन अलग-अलग इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उनकी तस्वीरों के साथ अश्लील भोजपुरी गाने पोस्ट किया जा रहे हैं,इस गतिविधि में उनकी छवि प्रभावित हो रही है।