मदन मोहन मालवीय की 79 वी पुण्यतिथि पर कार्यक्रम हुआ आयोजित।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक, महान स्वतंत्रता सेनानी,भारत रत्न,पंडित मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें सामाजिक सद्भावना एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वक्ताओं ने कहा कि इनका सारा जीवन सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित रहा, जिसमें बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना के साथ सत्याग्रह जैसेआंदोलनों में उनकी भूमिका शामिल है। भारत रत्न"पंडित मदन मोहन मालवीय ने चंपारण सत्याग्रह 1917 में महात्मा गांधी के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।उन्हें मरणोपरांत 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया था,मंच के माध्यम से वक्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलिअर्पित की।