Tranding
Mon, 01 Jun 2026 03:49 AM
अपराध / Jan 07, 2026

बलिया पुलिस ने एक गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर मोबाइल स्वामी को किया सुपुर्द।

धनंजय कुमार शर्मा 

बलिया, उत्तर प्रदेश।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा थाना स्थानीय पर CEIR पोर्टल के माध्यम से दर्ज मोबाईल गुमशुदगी की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी के कुशल नेतृत्व में थाना दोकटी को मिली सफलता ।

पुलिस के अनुसार आवेदक का मोबाईल बाजार जाते समय कहीं गुम हो गया था जिस सम्बन्ध में आवेदक द्वारा अपने मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी, जिसके उपरान्त थाना दोकटी पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल पर दर्ज कराया गया था । जिसके क्रम में आज दिनांक 07.01.2026 को थाना दोकटी के पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर रन कराये गये गुमशुदा मोबाईल को थाना क्षेत्र से बरामद कर मोबाइल स्वामी को नियमानुसार पुलिस टीम द्वारा सुपुर्द किया गया । 

मोबाइल स्वामी ने दोकटी पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए दिया धन्यवाद ।

बरामद मोबाईल का विवरण*

1. Vivo Y29 अनुमानित मूल्य 15400/- रूपया ।

बरामद करने वाली पुलिस टीम*

उ0नि0 राज मणि मौर्या, क0आ0 धीरेन्द्र कुमार (CCTNS), का0मु0 अमर पाल (CCTNS) थाना दोकटी जनपद बलिया

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
50

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap