Tranding
Thu, 16 Apr 2026 11:54 PM

मुंगेर में अपराधियों का नए साल पर तांडव, एक प्रोपर्टी डीलर की हत्या, एक घायल।

मटन पार्टी के बहाने बुलाकर प्रोपर्टी डीलर की गई हत्या

प्रोपर्टी का 16 लाख बकाया हड़पने की नीयत की गई हत्या

डॉ शशि कांत सुमन

मुंगेर ,बिहार।

मुंगेर में हत्याओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगता है कि बिहार पुलिस का खौफ अपराधियों के जेहन से समाप्त हो गया है। मुंगेर में नए साल की शुरुआत अपराधियों ने हत्या से की है। मुंगेर जिले के सफियाबाद ओपी क्षेत्र के लालखां-भलार रोड के पोखरिया के नजदीक अपराधियों ने एक प्रोपर्टी डीलर की हत्या कर दी। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल व्यक्ति का बेहतर ईलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। सफियाबाद ओपी पुलिस को सूचना मिली कि लालखां-भलार रोड के पोखरिया के नजदीक दो व्यक्ति घायल अवस्था में गिरा हुआ है। सूचना मिलते ही सफियाबाद ओपी प्रभारी नीरज कुमार, धरहरा थानाध्यक्ष पप्पन कुमार सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पहुंच कर दोनों व्यक्तियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेलन बाजार निवासी प्रोपर्टी डीलर अजित यादव उर्फ सौरभ सुमन के रूप में हुई। जबकि घायल व्यक्ति सफियाबाद ओपी क्षेत्र के हसनगंज निवासी शैलेन्द्र शर्मा के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी अर्चना देवी ने बताया कि मेरे पति और शैलेन्द्र शर्मा धरहरा थाना क्षेत्र के औड़ाबाग़ीचा मोहनपुर निवासी सह मुंगेर वी मार्ट के मालिक मुकुल सिंह के साथ करते थे। 1 जनवरी को मेरे पति मटन पार्टी के बहाने पैसे लेने के लिए धरहरा थाना क्षेत्र के औड़ाबाग़ीचा मोहनपुर निवासी मुकुल सिंह बुलाया था। शाम होने पर मैंने अपने पति को फोन किया तो मोबाईल नहीं उठाया। इसके उसके दोस्त को मोबाइल किए, लेकिन मोबाइल नहीं उठाया। लेकिन मोबाइल पर मैसेज आया कि अजित बेहोश हो गया। हम भी बेहोश हो जाएंगे। जल्द आकर ले जाओ। उसके बाद मैं अपने परिजनों को खबर दिया। उसके बाद उसके ढूंढते हुए धरहरा थाना के मुकुल सिंह के घर मोहनपुर गए। उनसे पूछने पर बताया कि वह आया था लेकिन खाना खाकर बहुत पहले ही निकल चुका है। उसके बाद धरहरा थाना पहुंचे। लेकिन पता नहीं चला। रात्रि में डेड बॉडी मिलने की बात आई है। उन्होंने बताया कि मुकुल सिंह के यहां 16 लाख बकाया था। एक दिन पहले बताया गया था कि पैसा कैश मिलेगा। 1 जनवरी को पार्टी मानने के बाद देवघर जाना है। मुकुल सिंह ने पैसे हड़पने की नीयत से मेरे पति की गोली मार कर हत्या की गई है। चेहरे पर बारूद का जख्म के साथ आंख में गोली का छेद पाया गया है। इस बावत एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि दो व्यक्ति को घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें एक कि मौत हो गई है। जबकि दूसरे घायल को बेहतर ईलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मामले को गहनता के साथ छानबीन कर रही है।

Karunakar Ram Tripathi
179

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap