Tranding
Wed, 15 Apr 2026 12:11 AM

सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, निर्वाचन कार्ड, आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश।

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड के जरिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, निर्वाचन कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य साइबर क्राइम करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में लैपटॉप, प्रिंटर, बायोमेट्रिक क्लोन, आइरिश डिवाइस, वेबकैम, क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड सहित कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किया है। पुलिस इन सभी अभियुक्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। जिले की साइबर थाने की टीम को सूचना मिल रही थी कि पुरंदरपुर एवं पनियरा क्षेत्र के कुछ युवक एक अन्य साथी की मदद से फर्जी वेबसाइट के जरिए साइबर क्राइम के मामले में सक्रिय हैं। इसी सूचना के आधार पर सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है अपर पुलिस अधीक्षक में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि फर्जी वेबसाइट के जरिए यह गिरोह साइबर क्राइम में जुटा हुआ था। इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है जबकि फरार चल रहे एक अन्य सदस्य की तलाश की जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
76

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap