नव वर्ष 2026 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न,ठंड पर भारी नव वर्ष उत्साह।
पिकनिक स्पॉट रहे गुलजार,जश्न में जिलावासी।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
नव वर्ष 2026 को जिला वासियों ने बड़े धूमधाम, रंगारंग कार्यक्रम के साथ, सभी पिकनिक स्पॉट पर स्नान ध्यान के बाद,मंदिर में पूजा करने पर इस ठंड पर नव वर्ष का उत्साह भारी पड़ गया। रात को 12:00 बजते ही नववर्ष के जश्न में पूरा जिलेवासी डूब गए,हैप्पी न्यू ईयर 2026 के गाने और डांस पटाखे,हल्ला हंगामा से शुरू होकर गले मिलने तक,रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए गुलजार हो गया।जिला के सभी पिकनिक स्पॉट लोगों के जश्न मनाने,विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट भोजन बनाकर,नाच गाने और डीजे बजाकर,एक दूसरे का स्वादिष्ट भोजन का
स्वाद लेकर रंगारंग कार्यक्रम के साथ हैप्पी न्यू ईयर 2026 के रंग तरंग गानों,डांस,डीजे बजा कर स्वागत किया गया।
पूरे जिलेवासियों के परिवार अपने बाल बच्चों के साथ पिकनिक स्पॉट पर पहुंचकर, एक दूसरे से संपर्क स्थापित कर,एक दूसरे की सहायता पहुंचाकर,प्रेम,स्नेह,आपसी मेलमिलाप,सौहार्दपूर्ण माहौल में,नए वर्ष केआगमन के उपलक्ष पर,जिलेवासियों ने
इस वर्ष का स्वागत किया, साथी इस वर्ष में पूरे तौर पर अपने जीवन के हर क्षेत्र में अच्छा करने की ख्वाहिश रखते हुए नए वर्ष 2026 की कल्पना करते हुए हर शुभ काम करने की,साथ ही अशुभ से बचने की जिज्ञासा व्यक्ति की,इस वर्ष अच्छे काम करने, बुरेऔर गलत काम से बचने की भी प्रतिज्ञा ली।नववर्ष के अवसर पर,बाजारों में मांस मदिरा,पनीर,दूध,घी एवं अन्य सामानों की बिक्री चरम सीमा पर रही,पिकनिक मनाने वाले परिवार सामान की खरीदारी, आवागमन की व्यवस्था के लिए गाड़ी,टेंपो,बाइक,फोर व्हीलर,दोव्हीलर की व्यवस्था में लग रहे,तकी पिकनिक स्पॉट पर जल्द से जल्द पहुंचा जा सके।संवाददाता ने सभी पिकनिक स्पॉटों पर भ्रमण के दौरान यह पाया कि पिकनिक मनाने वाले परिवार,स्वादिष्ट व्यंजनों को बनाने,नाच गाना, डांस करने,विभिन्न प्रकार के खेल काआयोजन करके इसका लुत्फ उठा रहे थे,बहुत सारे लोग नौकायन,जंगलों में पेड़ पर चढ़ना,उछलकूद करने एवं अन्य कार्यक्रम में व्यस्त नजर आए,चारों ओर खुशी का माहौल नजरआया, पिकनिक मनाने वाले परिवार एक दूसरे से मिलजुल कर, हाथ बटाकर कर,सहयोग करके नव वर्ष 2026 की खुशी मना रहे थे। पिकनिक स्पॉटों पर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की महक,स्वाद से
मन खुश उठा।संवाददाता ने पिकनिक स्पॉट पर खुशियां मनाने वाले परिवारजनों से संपर्क कर उनके इसअवसर पर होने वालेअनुभव का शेयर किया।नव वर्ष के उपलक्ष पर
हर जाति,धर्म,संप्रदाय,वर्ग के लोगअपने-अपने तौर पर अपनी खुशियों का इजहार करते हैं और अपनी मनपसंद स्वादिष्ट भोजन बनाकर उसका आनंद लेते हैं। संवाददाता को समाचार प्रेषण करने तक किसी प्रकार का कोई अप्रिय घटना का सूचना प्राप्त नहीं हुई है।सभी पिकनिक स्पॉट पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर थी, सभी जगह पुलिस की चुस्तदुरुस्त व्यवस्था नजर आई,पुलिस प्रशासन भी अपने तौर पर काफी सक्रिय गस्ती करते हुए नजरआई, पुलिस प्रशासन भी आज के इस नव वर्ष 2026 केअवसर पर,अपनी जिम्मेदारी निभाने में सक्रिय नजरआई, ताकि किसी प्रकार की कोईअप्रिय घटना कहीं से नहीं घट सके।
ऊपर बैठे हुए भगवान ने भी सूरज भगवान को उदय करके नववर्ष 2026मानने वालों के लिए वरदान साबित कर दिया, इस धूप की झलक ने नव वर्ष 2026 मनाने की खुशी में चार चांद लगा दिया,पिकनिक मनाने वाले लोगों में हर्ष का माहौल बन गया,धूप की रोशनी में अपने सभी व्यस्त कार्यक्रमों को कुछऔर देर के लिए आगे बढ़ा दिया।