सामान खरीदने निकली किशोरी हुई लापता।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के छावनी मोहल्ले के आईपीएस गली वार्ड नंबर 5 में एक 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। वह अपने घर से सामान खरीदने के लिए निकली थी, लेकिन सामान खरीद कर घर वापस नहीं लौट सकी। मामले में किशोरी की मां ने पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना क्षेत्र निवासी, कालीबाग थाना में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराई है,उन्होंने पुलिस से बताया है कि उसकी पुत्री गांव के बहन के घर छावनी में रखकर अरबी की तालीम हासिल कर रही थी,15 दिन पहले घर घर गई थी, दोबारा वापस छावनीआकर पढ़ाई कर रही थी। 6 दिसंबर को दोपहर वह सामान खरीदने घर से बाहर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। बहन ने इसकी सूचना उसे फोन पर दी है। परिजनों ने संवाददाता को बताया कि हम लोगों ने सभी सगे संबंधियों इष्टमित्र के यहां दूरभाष से पता लगाया,जाकर भी देखा लेकिन कहीं कोई अता पता नहीं चल सका। इस तरह की घटना नित्य दिन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में देखने और सुनने को मिल रही है मगर पुलिस का गश्तीदल कहां पर ड्यूटी देता है,यह पता नहीं चल पाता है कि इस तरह की घटना नित्यदिन शहरी क्षेत्र में घट रही है।इस तरह की घटना पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस प्रशासन को और सक्रिय होना पड़ेगा।पुलिस गश्ती दल बढ़ाना पड़ेगा।