Tranding
Sat, 30 May 2026 12:39 PM

वैश्य महासंगठन ने कंबल वितरण अभियान का किया शुभारंभ।

हफ़ीज अहमद खान
 
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

वैश्य महासंगठन के तत्वाधान में कुलजीत गुप्ता एवं अमिता गुप्ता के सौजन्य से भीषण और भयावह सर्दी के अंतर्गत आम नागरिकों को राहत देने हेतु कंबल वितरण अभियान का शुभारंभ हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ सलिल विश्नोई विधायक , पवन गुप्ता चेयरमैन उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ एवं समाजसेविका  अमिता गुप्ता द्वारा किया गया । इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ काशीवार  ने कहा वैश्य  महासंगठन लगातार अनवरत रूप से  मानव सेवा के लिए तन मन धन से तत्पर रहता है । चाहे करोना काल हो या कोई दैवी आपदा या वर्तमान जैसी भयावह भीषण सर्दी का प्रकोप । महासंगठन हर हाल मे अपनी पूर्ण सामर्थ्य से मानव सेवा एवं राहत कार्य के लिये यज्ञ के समान समर्पित रहेगा ।शुभारंभ मे भारी संख्या मे जनमानस कम्बल के लिये उमड़ गया । कई बार पुलिस बल को स्थिती नियन्त्रित करनी पड़ी । इस अवसर पर सात  सौ के उपर कम्बल का वितरण किया गया । अब आज से संगठन के पदाधिकारी रोजाना  रात्रि मे कम्बल वितरण करेंगे ।संयोजन सौरभ गुप्ता ने किया!इस अवसर पर सलिल विश्नोई , पवन गुप्ता , ज्ञान प्रकाश गुप्ता , सिद्धार्थ काशीवार ,  अमिता गुप्ता , अरविंद गुप्ता , सुनील अग्रवाल  , जोयेश  किशोर अग्रवाल , दीपक गुप्ता , मनु अगरवाल ,  दिलीप सिंह , रचना शर्मा , शिप्रा दुबे , ऋचा सक्सेना , अब्दुल वहीद , गुरु प्रसाद गुप्ता , सुधीर गुप्ता  आदि उपस्थित रहे ।

Karunakar Ram Tripathi
166

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap