Tranding
Sat, 28 Feb 2026 10:02 AM
अपराध / Dec 15, 2025

शौच के दौरान पैर फिसलने से पोखर में डूबने से एक युवक की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

शौच करने के दौरान पैर फिसलने से पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान,लौकरिया मुर्गाही गांव निवासी,उमाशंकर राम का बेटा जवाहर कुमार के रूप में हुई है।परिजनों ने संवाददाता को बताया कि जवाब प्रतिदिन की तरह शौच के लिए घर से निकला था, पोखरा के किनारे उसका पैर फिसल गया,वह गहरे पानी में गिर गया,पोखरा गहरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका।हादसे के समय इसके आसपास कोई मौजूद नहीं था जिससे से तुरंतउसको कोई बचा सके।p सूचना मिलने पर परिजनों,गांववालों को घटनास्थल पर अपार भीड़ जमा हो गई। परिजनोंऔर गांव वालों ने मिलकर कर पानी से बाहर निकालने की कोशिश की,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बचाव की सभी उम्मीद बाकी नहीं रही,जिससे पूरे ग्रामीण क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया।घटना की सूचना मिलते पुलिस घटना स्थल तक पहुंची मामले की जांच में पुलिस जुट गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस प्रशासन के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह मामला दुर्घटनाजन प्रतीत हो रहा है।प्रथम दृष्टया युवक के पैर फिसलने में गिरने,डूबने से मौत होने की बात सामनेआई। पोस्टमार्टम रिपोर्टआने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा,परिजना का कहना है कि जवाहर कुमार परिवार का मुख्य कमासूत था,उसकी मृत्यु से घर की जिम्मेदारिया प्रभावित हुई है,इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा छा गया है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
26

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap