Tranding
Sat, 18 Apr 2026 05:26 PM
अपराध / Sep 16, 2024

खोस्टा बीट के जंगल में संदिग्ध अवस्था मे मिला शव....

पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

महाराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कृत पिपरा गांव के रहने वाले एक युवक का शव दक्षिणी चौक रेंज के खोस्टा बीट के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कृत पिपरा गांव के निवासी प्रद्युम्न भारती अपनी माता जड़ावती देवी के साथ चौक थाना क्षेत्र के खोस्टा गांव के मुरहिया टोले के निवासी अपने मौसा सुदर्शन भारती के घर एक बरही कार्यक्रम में सम्मिलित होने गया था। रात में कार्यक्रम के बाद वह अपने मौसा के घर पर ही रुक गया और सुबह में खोस्टा बीट के जंगल के तरफ शौच के लिए गया। लेकिन वह शौच के बाद अपने रिश्तेदार के घर वापस नहीं लौटा। अगली सुबह किसी ने सुदर्शन के घर पर सूचना दिया कि जंगल में एक युवक की लाश दिखी है धीरे धीरे यह घटना आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई और किसी ने इसकी जानकारी चौक थानाध्यक्ष राहुल कुमार शुक्ला को दे दिया मौके पर पहुंचे मयफोर्स थानाध्यक्ष ने गहनता पूर्वक घटना स्थल की जांच करते हुए घटना की सूचना अपने उच्चाधिकारियों को भी दिया। घटना स्थल पर मृतक का आधा गला कटा हुआ मिला मौके पर पहुंची फोरेंशिक टीम ने नमूना के साथ कुछ सबूत भी जुटाकर अपने साथ ले गई घटना स्थल पर कुछ देर बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल अनुज कुमार सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और घटना स्थल की जांच के बाद मृतक के मौसा के घर जाकर गहनता से जांच परताल भी किए और मौके पर एसओजी की टीम भी पहुंची गई थी। इस संबंध मे पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की कारणों का हर एक बिंदु की गहनता पूर्वक जांच की जा रही है। मृतक के स्वजनों के तरफ से तहरीर अभी नहीं मिली है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
120

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap