Tranding
Sat, 30 May 2026 08:18 PM
राजनीति / Jun 26, 2023

भारत में सामाजिक लोकतंत्र की नींव रखने वाले और शोषित और वंचितों के मसीहा छत्रपति शाहूजी

अपना दल एस ने छत्रपति शाहू जी की जयंती मनाई।                  

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

अपना दल एस के तत्वधान में छत्रपतिशाहू जी की जयंती का कार्यक्रम सीसामऊ विधानसभा के कार्यालय में किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हेमंत सचान जिला महासचिव ने बताया कि छत्रपति शाहूजी महाराज को भारत में सामाजिक लोकतंत्र की नींव रखने वाले और शोषित और वंचितों का मसीहा कहा जाता है साहू जी महाराज को लोकतांत्रिक और सामाजिक सुधारक कहा गया अपने शासनकाल के दौरान साहू जी महाराज ने निचली और पिछड़ी जाति के लिए कई काम किए और उन्होंने अपने शासन के दौरान जाति और पद के बावजूद हमेशा सभी को प्राथमिकता शिक्षा दी। साहू महाराज सामाजिक सुधारक ज्योतिराव गोविंदराव फुले से काफी प्रभावित थे। छत्रपति शाहू ने 1894 से 1922 तक, लगातार 28 सालों तक शासन किया है। इस दौरान उन्होंने कई सामाजिक सुधार किए। खासकर उन्होंने पिछड़े समुदाय और निचली जातियों के लिए कई बदलाव किए। उन्होंने सभी के लिए समान अवसर दिया। जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित जिला महासचिव पीयूष तिवारी जिला उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव बौद्धिक मंच के अध्यक्ष विशाल निगम बौद्धिक मंच के महासचिव सर्वेश तिवारी सुरेंद्र कुमार गगन सिंह एवं कई लोग उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
131

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap