बाइक की ठोकर से सेवानिवृत्ति दरोगा की हुई मौत,बाइक सवार हुआ फरार।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बेतिया अरेराज मुख्य सड़क पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत प्रसाराइन गांव के पास बालगृह के निकट एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सेवानिवृत्ति दरोगा, राजकिशोर शाह,उम्र 65 वर्ष जो सड़क पर टहल रहे थे, उनको टक्कर मार दी,जिससे आनंन फानन में ग्रामीणों ने उन्हें जीएमसीएच में भर्ती कराया,जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया। संवाददाता को घटना के बारे जानकारी मिली है कि मृतक सेवानिवृत्ति दरोगा,राजकिशोर साह मानपुर थाने से सेवानिवृत हुए थे।ठोकर मारने के बाद बाइक सवार मौका का लाभ उठाकर फरार हो गया। मृतक मुफस्सिल थाने के वार्ड नंबर 37,बरवतपरसराइन के निवासी थे,वे 2020 में मानपुर थाना से सेवानिवृत हुए थे।मुफस्सिल थाना अध्यक्ष,सम्राट सिंह ने संवाददाता को बताया कि लगे सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर बाइक सवार और बाइक की पहचान की जा रही है।मृतक के तीन औलाद हैं, जिनमें एक पुत्री,और दो पुत्र हैं,एक पुत्र सरकारी शिक्षक है
पिता की अचानक मौत की खबर सुनकर गम का पहाड़ टूट गया,परिजनों का रो रो का बुरा हाल है।