Tranding
Fri, 19 Jun 2026 01:39 PM

93/2021के दोहरे हत्याकांड में 8 को उम्र कैद की सजा

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

साठी थाना क्षेत्र के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड का स्पीडी ट्रायल के तहत हत्याकांड में एक ही परिवार केआठ लोगों को उम्र कैद की सजा, जिला अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय आशिताब कुमार ने सुनवाई पूरी करते हुए न्यायालय ने रामेश्वर यादव,विनोद यादव के हुई दोहरे हत्याकांड में आठ लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई है।न्यायाधीश ने मुन्ना यादव,मानन यादव,ठग यादव उपेंद्र यादव, राजू यादव, त्रिलोकी यादव,विजय यादव, ददन यादव को विभिन्न धाराओं में उम्र कैद की सजा सुनाई है। इस कांड के लोक अभियोजक,राम नगीना प्रसाद ने संवाददाता को बताया कि इस कांड के सूचक साठी थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी मृतक रामेश्वर यादव के पुत्र,राजकुमार यादव है,यह घटना 22मई 2021 की बताई गई है।भूमि विवाद में यह घटना घटी थी,इसमें कई लोग बुरी तरह से घायल हुए थे,जिनमे दो लोगों की मृत्यु इलाज के दौरान हो गई।

इसी घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसका कांड संख्या 93/21 थी।लोकअभियोजक,राम नगीना प्रसाद ने संवाददाता को बताया कि इस घटना पर पूरी नजर जिला पुलिस कप्तान रख रख रहे थे,साथ ही प्रगति रिपोर्ट की प्रतिदिन जाए जेल रहे थे।

Karunakar Ram Tripathi
90

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap