Tranding
Sat, 30 May 2026 08:18 AM

पुलिस ने 433 बोतल शराब के साथ तीन कारोबारी को किया गिरफ्तार।

होली पर्व को लेकर चौकस है पुलिस.. 

रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया,बिहार।

जिले के शेरघाटी अनुमंडल की पुलिस ने जिले के मोहनपुर एवं बाराचट्टी के इलाके में छापेमारी कर 433 बोतल शराब बरामद किया हैं। इस मामले में तीन कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि होली के पर्व को लेकर इन दोनों जिले की पुलिस काफी चौकस है और विभिन्न स्थानों को शराब के मामले में अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीते रात जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के मुसरशब्दा गांव एवं बाराचट्टी में की गई छापेमारी में विभिन्न ब्रांडों के कुल 433 बोतल शराब बरामद किया गया है।बरामद शराब की मात्रा 237 लीटर बताई गई है।इस मामले में तीन कारोबारी को भी हिरासत में लिया गया हैं। इनमें अनिल कुमार एवं राजदेव प्रसाद दोनों ग्राम मुसरशब्दा, थाना मोहनपुर के रहने वाले हैं। वही बाराचट्टी थाना के रहने वाले रामखेलावन साव, पिता स्व मदन साव को भी गिरफ्तार किया गया हैं। इस छापेमारी अभियान में शेरघाटी अनुमंडल के विभिन्न इकाइयों में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य जवान मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
141

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap