Tranding
Thu, 23 Apr 2026 11:14 AM

पीड़ित पक्ष का ही शांति भंग में कर दिया चालान, पीड़ित ने लगाई एसपी से न्याय की गुहार

चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

चौक थाने में तैनात पुलिसकर्मियों की मनमानी सिर चढ़ कर बोल रही है ।जहा एक तरफ कानून व्यवस्था के अनुपालन की मूलभूत जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस की होती है वहीं दूसरी तरफ पीड़ित पक्ष को ही थाने का चक्कर काटना पड़ रहा है ।पीड़ित का कहना है कि घर के मालिक को ही अपना मकान बताने के लिए चौक पुलिसकर्मियों को सबूत पेश करना पड़ रहा है जिसे लेकर पीड़ित पक्ष ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाया है ।

नगर पंचायत चौक के महाराणा प्रताप नगर वार्ड के निवासी सर्वेश पटेल ने बताया कि उसका पैतृक खपड़े का एक मकान है ।जिसपर विगत कुछ माह से पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से एक यादव परिवार ने फर्जी स्टाम्प दिखाकर कब्जा कर लिया है ।पीड़ित का आरोप है कि वह लगातार एक माह से थाने का चक्कर काट रहा है लेकिन थाने में तैनात कांस्टेबल मनोज यादव व कांस्टेबल अभय सिंह उसके विपक्षी के साथ मिलकर कब्जा कराने पर आमादा हैं ।पीड़ित का आरोप है कि थानाध्यक्ष द्वारा भी उसे कोई न्याय नहीं मिला उल्टे उसे जेल भेजने की धमकी देते हुए उसका व उसके एक मित्र का पुलिस ने ही शांति भंग में सोमवार को चालान कर दिया है ।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी ।

Karunakar Ram Tripathi
90

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap