बैंक से पैसा निकाल कर लौट रहे एक वृद्ध से उचक्के ने पुलिस बनकर डेढ़ लाख रुपया ठगा
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
रामनगर नगर थाना क्षेत्र के भगत सिंह चौक को स्थित स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से पैसे निकाल कर घर लौट रहे एक बुजुर्ग से रामनगर बिलोरा मुख्य पथ पर डेढ़ लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि जमुनिया अप वितरण केंद्र के पुल के पास किशोरी मारवाड़ी के बगीचा के पास हुई है,जहां तीन उचक्कों ने सुनिश्चित तौर से पुलिस बनकर उस वृद्ध से डेढ़ लाख रुपया की ठगी कर ली है।
थाना क्षेत्र के सिलवटिया गांव निवासी मुखिया साह ने स्टेट बैंक से एक लाख और पंजाब नेशनल बैंक से ₹50 हजार निकाल कर अपने धोती के पेंच में रखकर साइकिल से घर लौटरहे थे, सभी रास्ते में एक उचक्के में उनको रोक कर कागज देखने की बात कही इसी बीच दो और उच्च के वहां पहुंच गए,इसमें से एक ने अपने को पुलिस बताकर रुपया मांगना शुरू किया,नहीं देने पर तीनों ने मिलकर वृद्ध को पटक कर उनके धोती के पेंच खोलकर डेढ़ लाख रुपया गायब कर दिया,इतना ही नहीं इन तीनों ने गमछी में गठरी बांधकर उसे वृद्ध को दे दिया,कहा कि घर चले जाओ उसमें रुपया है
घर जाने पर वृद्ध ने जब गठरी खोली तो उसमें कुछ नहीं मिला,इसके बाद वृद्ध ने पुलिस को आवेदन देखकर घटना की जानकारी दी।
पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।