Tranding
Sat, 30 May 2026 05:30 PM

13 साल की नाबालिक से चार युवकों ने किया सामूहिक बलात्कार,तीन गिरफ्तार

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

उत्तरी पाटजोरवा पंचायत में एक 13 साल के नाबालिक लड़की से चार युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया है, आरोपियों में उत्तरी पतजिरवा पंचायत के मुखिया का बेटा शेख केयाजम भी शामिल है, तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। पीड़िता घर पर अकेली थी,आरोपी इसको बहला फुसलाकर घर से करीब 100 मीटर दूर खेत में ले गए,वहां सभी ने बार बारी से दुष्कर्म किया।आरोपी ने पीड़िता का एक वीडियो भी बनाया,उन्होंने धमककाकर पीड़िता से कुछ अन्य लोगों के नाम भी कहलवाए,यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। परिजनों को जानकारी मिलते ही वे थाने पहुंचे। महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई,पुलिस ने चारोंआरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसमें से केयजन 22 वर्ष, दिलशाद खान 30 वर्ष, अजहरुद्दीन अंसारी 22 वर्ष, और जाहिद खान 22 वर्ष शामिल हैं। पुलिस ने शेख केयाजन और दिलशाद खान को गिरफ्तार कर लिया है। अजहरुद्दीन और जाहिद की तलाश जारी है।सदर एसडीपीओ,रजनीश कांत प्रियदर्शी ने संवाददाता को बताया कि पीड़ित का मेडिकल टेस्ट किया जा रहा है,साक्षय जुटाने का काम चल रहा है। गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इन आरोपियों को कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

Karunakar Ram Tripathi
84

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap