Tranding
Tue, 14 Apr 2026 10:03 PM

अज्ञात वाहन के चपेट मेंआने से दो दोस्तों की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दो दोस्तों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई । संवाददाता को घटना के बारे में पता चला है कि मानपुर थाना क्षेत्र के लॉकर गांव के पास की है,सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज मामले के जांच पड़ताल में जुट गई है। 

घटना के बारे में थानाअध्यक्ष, अजय कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान मानपुर के भारभरिया गांव निवासी,राम सागर राम के बेटे जोखन राम उम्र 40 वर्ष,फिकी राम के बेटे सतन राम,उम्र 35 वर्ष के रूप में की गई है,उन्होंने आगे बताया कि पुलिस घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जप्त कर मामले के जांच में जुटी हुई है। परिजनों केआवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के माध्यम से संवाददाता को पता चला है कि दोनों दोस्त चकरसन मेले से घर लौटने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए,जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक जोखन राम के साला चंदन राम ने संवाददाता को बताया कि सतन राम और जोखन राम एक ही बैंड पार्टी में काम करते थे,दोनों बचपन से ही दोस्त थे,आमने-सामने दोनों का घर भी है,उसने बताया कि बाइक से दोनों रात चक्रासन से मेला देखकर घर लौटने के क्रम में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। ग्रामीण राधा राम ने भी संवाददाता को बताया कि ग्रामीणों के सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दिए,उन्होंने बताया कि सतन राम के दो लड़के और चार लड़की है,जबकि जोखन राम के तीन बेटी और दो बेटा है,वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रो का बुरा हाल है,गम का माहौल छा गया है ।

Karunakar Ram Tripathi
89

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap