Tranding
Mon, 20 Apr 2026 03:37 PM

15 वर्ष पुराने 250 सरकारी वाहन,30 हजार निजी वाहन 1 अप्रैल 23 से हो जाएंगे कबाड़।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिले में चल रहे हैं ढाई सौ सरकारी वाहन एवं 30,000 निजी वाहन 1 अप्रैल 2023 से कबाड़ घोषित हो जाएंगे, इनको चलाने की अनुमति नहीं होगी इस बात की जानकारी संवाददाता को जिला मोटरयान निरीक्षक, संजय टाइगर ने दी है उन्होंने आगे बताया कि जिला में भी केंद्र सरकार की नई नीति केअंतर्गत घोषित की गई नेशनल ऑटोमोबाइल स्क्रैप नीति के इस जिले में भी इसका सेंटर खुलने की संभावना बढ़ गई है,इसका टेंडर राज्य स्तर पर होगा,इसकी प्रक्रिया चल रही है।

जिले में चल रहे सभी सरकारी वाहन व निजी वाहन 1अप्रैल 2023 से स्क्रैप हो जाएंगे और इनका रजिस्ट्रेशन भी नहीं होगा, साथी जिले अंतर्गत 30 हजार निजी वाहन का भी यही हालत होगी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग निदेशालय ने नोटिस जारी कर दी है,इसके अंतर्गत 15 साल पुराने सभी सरकारी और निजी वाहन नहीं चलेंगे,साथ ही इन वाहनों का स्क्रैप की स्थिति में ला दिया जाएगा,उनका रजिस्ट्रेशन भी कैंसिल कर दिया जाएगा। यह नियम आंतरिक सुरक्षा वाले बस्तरबंद गाड़ियों,वि विशेष वाहनों पर लागू नहीं होगा, यह पुरानी नियम के अनुसार ही चलेंगे। बाइक एवन अन्य वाहनों का रजिस्ट्रेशन भी महंगा हो गया है,बाइक रिन्यूअल कराने के लिए ₹1हजार शुल्क देना पड़ेगा,कार का रजिस्ट्रेशन शुल्क रिन्यूअल कराने के लिए अब ₹5 हजार देना पड़ेगा। बस/ट्रक का रिन्यूअल करने के लिए ₹12500 तथा छोटे मालवाहक के लिए ₹10 हजार रिन्यूअल शुल्क देना पड़ेगा। वाहन के मालिकों को स्क्रैप पॉलिसी का लाभ भी मिलेगा। पुरानी गाड़ियों का स्क्रैप करने पर एक प्रमाण पत्र मिलेगा, जिसको दिखाकर नई गाड़ियों खरीदने पर रजिस्ट्रेशन शुल्क माफ हो जायेगा,साथ ही रोड टैक्स में भी डिस्काउंट हो जाएगी, इससे वाहन मालिकों को पुरानी गाड़ियों में होने वाले कई प्रकार के खर्चों से बच जाएंगे। सरकार की नई पॉलिसी से वाहन मालिकों को लाभ ही लाभ मिलेगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
107

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap