Tranding
Wed, 15 Apr 2026 11:57 AM

दहेज लोभियों ने नव विवाहिता को किया गायब, हत्या की आशंका जताई

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

दहेज लोभयो के द्वारा दिन प्रतिदिन नवविवाहिता की हत्या करने की घटना चरम सीमा पर पहुंच गई है,पुलिस प्रशासन मुकदर्शक बनी रहती है,घटना घटने के बाद पुलिस से घटनास्थल पर पहुंचती है,

ऐसी संभावना व्यक्त की जाकी रही है कि पुलिस का गस्तीदल या डायल 112 गस्ती टीम ग़स्ती करने में लापरवाही व्रत रही है। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि शनिचरी थाना क्षेत्र केओझाबरवा गांव से नवविवाहिता राजू यादव की पत्नी,सावित्री देवी,उम्र 19 वर्ष गायब हो गई है। सावित्री के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उसकी हत्या कर शव गायब करने का प्राथमिकी दर्ज कराई है। सावित्री की मां जोगापट्टी थाना क्षेत्र के बलुआ परेग़वा निवासी,संतोष यादव की पत्नी,मुन्नी देवी ने शनिचरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शनिचरी थानाअध्यक्ष ने संवाददाता को बताया कि मुन्नी देवी की शिकायत पर ओझाबरवा निवासी,सावित्री के पति,राजू यादव,ससुर रामायण यादव,रामायण यादव की पत्नी रविता देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। मुन्नी देवी ने प्राथमिकी में बताया कि कर 4 जून के उनकी पुत्री की शादी राजू यादव से हुई थी,शादी के 8 दिन तक वह अपने ससुराल में ठीक से रही,इसके बाद ससुराल वाले दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। मुन्नी ने फोन से इसकी जानकारी मायके वालों को दी थी।

India khabar
98

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap