Tranding
Thu, 16 Apr 2026 02:54 PM

बामसेफ मानपुर प्रखंड इकाई का गठन रिपोर्ट विनोद विरोधी

विनोद विरोधी

गया। शिक्षा,स्वास्थ्य, रोजगार, संविधान, आरक्षण, नौकरी आदि मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधित व्यवस्था परिवर्तन के लिए कृतसंकल्पित राष्ट्रीय लोकतांत्रिक संगठन बामसेफ, मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ आदि का मानपुर प्रखंड कमिटी का गठन हेतू बामसेफ जिला कार्यकारिणी सदस्य सह मानपुर प्रखंड प्रभारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में आईडीयल पब्लिक स्कूल मानपुर में बैठक आहूत की गई जिसमें अनेक कर्मचारी, बुद्धिजीवी एवं समाजसेवीगण शामिल हुए।

भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराते हुए बामसेफ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह गया जिला प्रभारी अजय विद्यार्थी के द्वारा मानव समाज में समता, स्वतंत्रता, न्याय, बंधुत्व, आदि का प्रचार - प्रसार करने पर बल दिया गया। रिसर्च स्कॉलर शिव प्रसाद दास के द्वारा शिक्षा,स्वास्थ्य, रोजगार, संविधान, आरक्षण, नौकरी आदि से संबंधित व्यवस्था परिवर्तन की आवश्यकता बताया गया।बामसेफ गया जिलाध्यक्ष मूलनिवासी विनय पासवान द्वारा बामसेफ एवं इसके ऑफशूट विंग्स मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ, मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए उपस्थित जनसमूह को इन संगठनों से जुड़ने और तन - मन - धन से सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

विचार - विमर्श के बाद शिक्षक विकास रविदास की अध्यक्षता में बामसेफ मानपुर इकाई एवं सेवानिवृत शिक्षक हरिश्चंद्र दास की अध्यक्षता में मूलनिवासी संघ मानपुर इकाई का पुनर्गठन किया गया। बैठक के अंत में बामसेफ संगठन का सामूहिक रूप से प्रतिज्ञापन करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Karunakar Ram Tripathi
92

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap