Tranding
Tue, 14 Apr 2026 05:10 PM

मृतक बिट्टू वाल्मीकि के परिवार से मिलने पहुंचे सांसद।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

मृतक बिट्टू वाल्मीकि के परिवार से मिलने पहुंचे सांसद सत्यदेव पचौरी पीड़ित पक्ष ने संसद से न्याय की गुहार लगाई बीते दिनों सफाई कर्मी बिट्टू वाल्मीकि की मृत्यु हो गई थी जिस पर परिवार ने हत्या का आरोप लगाया लेकिन कहीं भी न्याय नहीं मिला परिवार दरबदर भटक कर न्याय की गुहार लगा रहा है भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने बिट्टू वाल्मीकि के परिवार को भरोसा दिलाया कि जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी गोविंद नगर मे मृतक बिट्टू बाल्मीकि न्यायिक संघर्ष मोर्चा कानपुर का प्रतिनिधिमंडल सत्यदेव पचौरी सांसद कानपुर महानगर से भेंट कर मृतक बिट्टू बाल्मीकि आश्रित परिवार को न्याय एंव सहायता प्रदान कराये जाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया प्रतिनिधिमंडल मे प्रमुख रूप से सुनील राजदान,अमर सुदर्शन, बृजमोहन छोटे, कमलेश ताराचंद , मृतक बिट्टू बाल्मीकि का पुत्र सूरज,भाई आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
118

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap