Tranding
Sat, 06 Jun 2026 01:19 AM
अपराध / Jun 17, 2024

तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट मेंआने से राज् मिस्त्री की हुई मौत,चालक फरार l

शहाबुद्दीनअहमद

बेतिया, बिहार।

 26 वर्षीय धनमत कुमार का तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वैन की टक्कर होने से घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई l घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि बेतिया मैनाटाँढ मुख मार्ग स्थित भेड़िहारवा एसएसबी कैंप के सामने घटी है l पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजअस्पताल बेतिया भेजकर जांच पड़ताल में जुट गई है l थाना अध्यक्ष मंटू कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान मैंनेट्रांड़ के रामपुरवा गांव निवासी,काली प्रसाद के 26 वर्षीय पुत्र धनमत कुमार के रूप में की गई है lपिकअप वैन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया,लगे हुए सीसीटीवी कैमरे के फूटजे केआधार पर गाड़ी और ड्राइवर की पहचान की जा रही है l उन्होंने आगे बताया कि मृतक के परिजन के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी l मृतक के छोटे भाई,दीपरंजन प्रसाद ने संवाददाता को बताया कि उसका भाई देर रात करीब 11:00 बजे बगल के गांव से काम करके लौट रहा था, इसी दौरान भेड़िरवा एसएसबी कैंप के पास अनियंत्रित पिकअप वैन के चपेट मेंआ गया, जिसकी उसकी मौत हो गई, वहीं इधर घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया मृतक का 1साल का बेटा है, उसकी शादी 4 साल पहले हुई थी l

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
150

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap