Tranding
Sun, 01 Mar 2026 12:37 AM
यातायात / Nov 02, 2023

यातायात थाना का हुआ उद्घाटन कितना सफल, कितना असफल होगा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के उज्जैन टोला में पूर्व सेअस्थाई रूप से महिला थाना में संचालित,यातायात थाना का अब पूर्ण रूप से संचालित होने का रास्ता खुल गया है।यहां पर स्थापित महिला थानाअब पूर्ण रूप से नगरथाना के परिसर में स्थानांतरित होकरअपना बिल्डिंग में संचालित हो रहा है। 

यह अलग बात हुई कि यातायात थानाअपनी पूर्ण कार्यशैली के साथ चलने लगेगा।इस यातायात थाना का उद्घाटन,चंपारण रेंज के डीआईजी,जयंतकांत,जिला पुलिस कप्तान,डीअमरकेश ने शहर के बीचो बीच में,फीता काटकर,तीसरी बार यातायात थाना का उद्घाटन किया।इस दौरान प्रेस को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि काफी दिनों से जिले में यातायात थाना की आवश्यकता महसूस की जा रही थी,स्थानीय लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए एस पी के पहल पर यातायात थाना का उद्घाटन किया गया है।जिला पुलिस कप्तान,डीअमरकेश ने कहा कि जिले के लोग जाम की समस्या से जूझ रहे थे,पर्व त्योहारों पर लगने वाली जाम की समस्या को देखते हुए इस यातायात थाना को खोला गया है,जिससे पूरे जिले में जाम की समस्या को दूर करने एवंआम जनता को राहत पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया है,अब यह यातायात थाना पूरे जिला को अपने नियंत्रण में रखकर जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाएगी।शहर के चौक चौराहा,शहर के सभी व्यस्ततम स्थान,बाजरो में जाम की समस्या को दूर करने के लिए इस पर सीधा नियंत्रण रखने के लिए,इंस्पेक्टर, अशोक शाह को इस यातायात थाना का थानाअध्यक्ष बनाया गया है,इसके अलावा एक डीएसपी,8पुलिस पदाधिकारी 161पुलिस बल की भी तैनाती की गई है,आवश्यकता पड़ने पर और भी पुलिस जवान, पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की जा सकती है।

यातायात थाना तो बड़ी गर्म जोशी के साथ तीसरी बार खुल गया,मगर अब देखना यह होगा कि जाम की समस्या से निपटने में यह थाना कितना कारगर साबित होता है,यह आने वाला समय ही बताएगा। विडंबना यह है कि जितने भी इस तरह के थाना का उद्घाटन बड़ी धूमधाम से तो होता है,मगर बाद में चलकर यह टाये टाये फिश हो जाता है।उदाहरण स्वरूप,महिला थाना,यातायात थाना,साइबर थाना,एस टी/एस सी थाना,इन सभी थानों का एक ही जैसा हाल है,इन थानों में,नाम मात्र का कार्य का निष्पादन होता है,बल्कि काम का निष्पादन इतनी देर में होता है कि लोग मजबूर होकर फिर अपने क्षेत्र के मुख्य थाना की ओर रुख करते हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
188

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap