Tranding
Tue, 21 Apr 2026 07:23 PM
धार्मिक / Jun 05, 2025

ईद-उल-अजहा की नमाज का समय जारी।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

ईद-उल-अजहा की नमाज शनिवार 7 जून को सुबह 5:30 से 10:30 बजे तक शहर की सभी ईदगाह व मस्जिदों मे अदा की जाएगी। नमाज को लेकर ईदगाह व मस्जिदों में तैयारियां जारी है। ईदगाह व मस्जिदों में अदा की जाने वाली ईद-उल-अजहा नमाज का समय जारी हो गया है।

मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन ने बताया कि ईदगाह में ईद-उल-फित्र व ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करना पैगंबरे इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम व आपके सहाबा किराम की सुन्नत है, इसलिए कोशिश रहे कि ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह में ही अदा करें। ईदगाह ईद-उल-फित्र व ईद-उल-अजहा की नमाज के लिए खास है।

अमन व अमान से मनाएं त्योहार : नायब काजी 

नायब काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी ने अवाम से अपील की है कि ईद-उल-अजहा त्योहार अमन व अमान और उत्साह के साथ मनाएं। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। कुर्बानी स्थलों के चारों तरफ पर्दा लगाकर कुर्बानी करें। अपशिष्ट पदार्थ, खून व हड्डी वगैरा इधर-उधर न फेंकें बल्कि गड्ढे में दफन कर दें। प्रशासन का सहयोग करें। सोशल मीडिया पर न ही कुर्बानी की फोटो डालें और न ही वीडियो। त्योहार में गरीबों का खास ख्याल रखें। कुर्बानी 7, 8 व 9 जून यानी तीन दिन तक ही होगी।

गोरखपुर : 1446 हिजरी/2025 : ईदगाह व मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज का समय (सुबह)

1. मस्जिद सुप्पन खां खूनीपुर निकट कुरैशिया स्कूल - 5:30 बजे

2. मक्का मस्जिद मेवातीपुर, मुसम्मात नसीबन बीबी (कादरिया) मस्जिद मुफ्तीपुर निकट कोतवाली - 5:45 बजे

3. चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर, सुन्नी बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर, कादरिया मस्जिद मिर्जापुर पचपेड़वा, मोती जामा मस्जिद अमरुतानी बाग रसूलपुर, गौसिया जामा मस्जिद लीची बाग जामिया नगर, नूरी जामा मस्जिद अहमदनगर चक्शा हुसैन, मस्जिदे कुबा मुहम्मद नगर कॉलोनी - 6:00 बजे

4. अल मदीना सुन्नी जामा मस्जिद, लतीफ नगर - 6:15 बजे

5. बेलाल मस्जिद इमामबाड़ा अलहदादपुर, शाही जामा मस्जिद तकिया कवलदह रसूलपुर, बरकाती जामा मस्जिद नौरंगाबाद, मस्जिद पीर बाबा सेंदुली बेंदुली बड़गो, फिरदौस जामा मस्जिद गेहूंआ सागर, हुसैनी जामा मस्जिद बड़गो, बेलाल जामा मस्जिद दरिया चक भट्टा रसूलपुर, अहले बैत जामा मस्जिद पुराना गोरखपुर गोरखनाथ, नूरानी जामा मस्जिद कामरेड नगर रसूलपुर, फहीम जामा मस्जिद इस्लामिया नगर रसूलपुर, खपड़े वाली मस्जिद हुसैनाबाद, बेलाली मस्जिद खूनीपुर - 6:30 बजे

6. मुकीम शाह जामा मस्जिद बुलाकीपुर, मकबरे वाली मस्जिद बनकटी चक, हुसैन जामा मस्जिद नथमलपुर जामिया नगर, नूर जामा मस्जिद चिलमापुर - 6:45 बजे

7. ईदगाह हजरत मुबारक खां शहीद नार्मल, फिरदौस जामा मस्जिद जमुनहिया बाग गोरखनाथ, गौसिया जामा मस्जिद छोटे काजीपुर, गाजी मस्जिद गाजी रौजा, हज्जिन बीबी की जामा मस्जिद धर्मशाला बाजार, सुब्हानिया जामा मस्जिद तकिया कवलदह, मस्जिद मियां साहब जुबली फार्म सैनिक विहार नंदानगर, जामा मस्जिद रसूलपुर, मस्जिद अनवारे मुस्तफा उत्तरी जटेपुर, मस्जिद फैजाने इश्के रसूल शहीद अब्दुल्लाह नगर, मस्जिद जामे नूर बहादुर शाह जफर कॉलोनी बहरामपुर, गुलशने मदीना मस्जिद जेल बाईपास रोड, मस्जिद खादिम हुसैन तिवारीपुर, दरोगा साहब मस्जिद सिद्दीकी कटरा अफगान हाता - 7:00 बजे

8. मरकजी मदीना जामा मस्जिद रेती चौक - 7:15 बजे 

9. ईदगाह फतेहपुर डिहवा मेडिकल कॉलेज‌ के सामने, गौसिया निजामिया मस्जिद बिछिया, झरना टोला मस्जिद, ईदगाह सेहरा बाले का मैदान बहरामपुर, ईदगाह इमामबाड़ा इस्टेट मियां बाजार, जामा मस्जिद उर्दू बाजार - 7:30 बजे

10. औलिया जामा घोसीपुरवा, तामीरूल मसाजिद सूरजकुंड कॉलोनी, उंचवा मस्जिद - 8:00 बजे 

11. ईदगाह बेनीगंज - 8:30 बजे

12. सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार - 8:45 बजे

13. शाही मस्जिद बसंतपुर सराय - 10:00 बजे

14. सुन्नी जामा मस्जिद सौदागार मोहल्ला बसंतपुर - 10:30 बजे

-------------

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
84

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap