Tranding
Wed, 03 Jun 2026 04:32 AM

सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो अपलोड करना एक युवक को पड़ा मंहगा, गिरफ्तार

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो अपलोड करना एक युवक को बहुत महंगा पड़ा, इस मामले में पुलिस ने उक्त युवक को छापेमारी कर 2 एकनाली बंदूक के साथ गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।घटनाश्रीनगर थाना के क्षेत्र के सिसवा मंगलपुर गांव का बताया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान, प्रमोद मुखिया के बेटे,मनोज कुमार उम्र, 25 वर्ष के रूप में हुई है। वायरल वीडियो के आधार पर स्थानीय स्तर पर सभी सूचना जमा की गई, साथ ही एसडीपी के निर्देश पर विशेष टीम ने कारवाई करते हुए छापेमारी की, इसके दौरान आरोपी, मनोज कुमार को दो एकनाली बंदूक के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके दो साथी कन्हैया कुमार और यमुना कुमार मौके से फरार हो गए, पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश बनाए हुई है। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है कि हथियार कहां से आयाऔर इसका इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो किसने बनाया और सोशल मीडिया पर किसने अपलोड किया।

मनोज कुमार के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

India khabar
145

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap