Tranding
Sat, 28 Feb 2026 04:14 PM
अपराध / Jul 06, 2024

नदी पार करते समय पैर फिसलने से युवक़ की डूबने से हुई मौत,पसरा मातमी सन्नाटा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया बिहार।

एक युवक का हड़गोड़ा नदी पार करते समय पैर फिसलने से डूब जाने के कारण उसकी मौत होने की संभावना व्यक्त की जा रही है,इस घटना से परिजनों में मातमी सन्नाटा छा गया है,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है,पूरे ग्रामीण क्षेत्र में इस घटना को लेकर गम का माहौल है l घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि गौनाहा थाना क्षेत्र के महुआ भूसा गांव स्थित हडगोड़ा नदी पार करते समय युवक का पैर फिसलने से डूब गया,एनडीआरएफ की टीम तलाश कर रही है,मगरअभी तक इसका कोई अता पता नहीं चल सका है,परिजनों और ग्रामीणों ने यह समझ लिया है कि उसके डूबने से उसकी मौत हो गई है,मगर अभी तक उसका शव नदी से नहीं निकल सका है l संवाददाता को पता चला है कि महुआ भूसा गांव निवासी,शेख इदरीश के 30 वर्षीय पुत्र दिलशादअली खेत में कुदाल पहुंचा कर घर लौटा था,इस दौरान हगोडा नदी पार करते समय उसका पैर फिसल गया,वह नदी में डूब गया l अभी तक शव नहीं मिलने के कारणअंचलअधिकारी के निर्देश पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है l नदी किनारे सैकड़ो की संख्या लोगों के भीड़ जुटी है,घटनास्थल पर अंचलाधिकारी विवेक कुमार, सिंह,राजस्वअधिकारी, दीपक राम,कर्मचारी मंटू शर्मा,आंचल अमीन मंजय कुमार तथा गौनाहा थाने के जमादार विनोद कुमार,मुखिया तुफैल हयात मौजूद हैंl संवाददाता को पता चला है कि दिलशाद अली चार भाइयों में सबसे छोटा था, इसकी शादी पिछले साल रहमत प्रवीण से हुई है, घटना को लेकर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है l

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
107

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap