Tranding
Sat, 30 May 2026 08:17 AM

बिजली मूल्यवृद्धि के प्रस्ताव का सपा ने किया विरोध ।

उत्तर प्रदेश।

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश की सभी श्रेणी की बिजली की दरों में प्रस्तावित वृद्धि के विरुद्ध आज समाजवादी व्यापार सभा से जुड़े व्यापारियों ने नि प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता व प्रदेश सचिव शुभ गुप्ता के नेतृत्व में विरोध प्रकट करते हुए शुक्लागंज. बिजली विभाग के कार्यालय में  जे ई  विष्णू शुक्ला को ज्ञापन दिया और तत्काल मूल्यवृद्धि के प्रस्ताव को वापिस लेने और चुनाव पूर्व किए गए वादे अनुसार दरें आधी करने की मांग की।
 व्यापारी,किसान,मजदूर सब त्राहि त्राहि कर रहे हैं।यह मूल्यवृद्धि पहले से ही बर्बाद उत्तर प्रदेश को और बर्बाद करेगी।इस समय भाजपा का नारा है सबका साथ पूंजीपतियों का विकास। इस समय भाजपा की सरकार राहत देने की जगह ज़ख्मों पे नमक छिड़कने का काम कर रही हैं।समाजवादी व्यापार सभा की प्रदेश सरकार से कड़े शब्दों में माँग है कि इस प्रस्ताव को निरस्त किया जाए। बिजली की दरें बढ़ा कर आम आदमी, व्यापारी,किसान,मजदूर  को मारने का काम ना करें और प्रस्तावित मूल्यवृद्धि वापिस लें ।अभिमन्यु गुप्ता,शुभ गुप्ता,विपिन ,अनिरुद्ध , हिमांशु , विष्णु , बालेन्द्र , सौरभ ,दीपक सहित तमाम समाजवादी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे |

Karunakar Ram Tripathi
178

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap